देवघर के आयुष संतोषी ने गोल शॉट बॉल साउथ एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे जिले के साथ देश को भी गौरवान्वित किया है।आयुष की सफलता पर उनकी बचपन की शिक्षिका रूपा श्री ने भावुक होकर यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि जब आयुष मात्र 2 साल का था और प्ले स्कूल में पढ़ता था तभी उसने एक छोटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया था।आज वही आयुष 16 साल बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लौटा है। उनकी मेहनत लगन और जुनून ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।सबसे भावुक पल तब आया, जब आयुष ने अपना गोल्ड मेडल अपनी शिक्षिका को सौंपते हुए कहा इस क्षण ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।आयुष की यह सफलता न केवल उनके परिवार और शिक्षकों के लिए गर्व का विषय है बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।