हजारीबाग नेशनल लोक अदालत
हजारीबाग सिविल कोर्ट
परिसर में 9 मई
को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड राज्य विधिक सेवा
प्राधिकार के निर्देश पर 90 दिनों
तक विधिक जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को कानून
संबंधी जानकारी और लाभ मिल सके।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉ. रवि प्रकाश
तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन के लिए पक्षकारों को पहले ही नोटिस
भेजे जा चुके हैं।लोक अदालत में सुलह के आधार पर कई तरह के मामलों का निपटारा किया
जाएगा, जिनमें शामिल हैं पारिवारिक विवाद श्रम न्यायालय के मामले बिजली वन एवं उत्पाद विभाग
के मामले माप तौल और दुर्घटना दावा मामले भूमि अधिग्रहण से
जुड़े विवाद सुलहनीय
आपराधिक मामले बैंक रिकवरी और चेक बाउंस केस मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अलग अलग बेंच का गठन किया गया है। साथ ही
पक्षकारों की सुविधा के लिए कोर्ट परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।जिला
विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में पूछताछ के लिए दो हेल्प डेस्क बनाए गए हैं ताकि लोगों को किसी
प्रकार की परेशानी न हो।डालसा सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने पक्षकारों अधिवक्ताओं और
संबंधित विभागों से अपील की है कि वे लोक अदालत में भाग लेकर अधिक से अधिक मामलों
का सुलह के आधार पर निपटारा कराएं जिससे सभी को त्वरित न्याय मिल सके।















