हजारीबाग कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं और कन्यादान सबसे बड़ा दान माना जाता है। इसी कहावत को साकार करती एक अनोखी शादी हजारीबाग में देखने को मिली जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी रामा सोनी ने एक दृष्टिहीन युवती की शादी का जिम्मा उठाया।केरेडारी प्रखंड के चट्टी बरियातू की रहने वाली पूजा कुमारी जो जन्मजात दृष्टिहीन हैं उनका विवाह कथारा बेरमो निवासी राजेश सोनी के साथ संपन्न कराया गया।इस शादी को सफल बनाने के लिए रामा सोनी ने न केवल पहल की, बल्कि वर राजेश सोनी को रोजगार भी दिलवाया। बताया गया कि बड़कागांव में संचालित एनटीपीसी के अधीनस्थ कंपनी में उन्हें काम दिलाया गया, ताकि वे अपनी पत्नी के साथ सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।इस अनोखी शादी में समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नवदंपत्ति को आशीर्वाद के साथ उपहार भी दिए।शादी के दौरान दूल्हे राजेश सोनी के चेहरे पर कहीं भी कोई झिझक या असहजता नहीं दिखी वहीं दुल्हन पूजा कुमारी के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी।यह विवाह समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है कि यदि सोच और सहयोग हो तो हर बेटी का घर बसाया जा सकता है।