धनबाद बाघमारा कतरास आर के माइंस मजदूर धरना
धनबाद बाघमारा कतरास गूहीबांध स्थित आर
के माइंस प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों ने 6
सूत्री मांगों को लेकर कंपनी के मुख्य
द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस आंदोलन के कारण माइंस का संचालन
पूरी तरह ठप हो गया है जिससे उत्पादन कार्य प्रभावित हो रहा है।धरने पर बैठे मजदूरों
में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि वे पिछले ढाई वर्षों से काम कर
रहे हैं लेकिन उन्हें नियमित मजदूरी और बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दी
जा रही हैं।मजदूरों की प्रमुख मांगों मेंसमय पर और नियमित वेतन भुगतान सभी श्रमिकों को पहचान पत्र आई कार्ड बेहतर चिकित्सा
सुविधा बी फॉर्म में नाम दर्ज करना सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम श्रम कानूनों के तहत
सभी सुविधाएं लागू करना शामिल
हैं।मजदूरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन लगातार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज करता
रहा है जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।धरना स्थल पर
मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें
पूरी नहीं होतीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा और माइंस का काम शुरू नहीं होने दिया
जाएगा।इस आंदोलन के कारण कंपनी के मुख्य द्वार पर आवाजाही बाधित हो गई है। वहीं प्रशासन और कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूरों से वार्ता की कोशिश
की जा रही है ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके।मजदूरों ने चेतावनी दी है
कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ
तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।














