रांची प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह के दौरान फुसरो नगर परिषद की वार्ड पार्षद श्रीमती रौशनी सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।बताया गया कि रौशनी सिंह भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुईं।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाइक भी मौजूद रहे।नेताओं ने कहा कि रौशनी सिंह के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।