देवघर ट्रैफिक जवान की ईमानदारी
देवघर पुलिस एक बार फिर अपनी ईमानदारी
और सेवा भावना को लेकर चर्चा में है। ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात जवान रियासत अंसारी
ने जिम्मेदारी निभाते हुए एक महिला का खोया सामान सुरक्षित वापस कर मिसाल पेश की
है।जानकारी के अनुसार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद एक महिला
टोटो से अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान जल्दबाजी में वह अपना सामान टोटो
में ही भूल गई।मामले की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक जवान रियासत अंसारी ने तत्परता
दिखाते हुए सामान की जांच की
जिसमें एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल के
माध्यम से महिला से संपर्क स्थापित कर उन्हें DTO
कार्यालय बुलाया गया।इसके बाद पूरे
सम्मान के साथ महिला को उनका सामान वापस सौंप दिया गया। अपना खोया सामान सुरक्षित
पाकर महिला ने खुशी जाहिर की और देवघर पुलिस का आभार व्यक्त किया।यह घटना एक बार
फिर साबित करती है कि देवघर पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में
बल्कि मानवता और सेवा भावना में भी
अग्रणी है।














