हजारीबाग कटकमसांडी प्रखंड के लुंडी गांव में मनरेगा योजना के तहत बने डोभा तालाब को भरने का मामला सामने आया है जिससे क्षेत्र में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।इस संबंध में गांव के गणेश प्रसाद मेहता ने उपायुक्त पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।आवेदन के अनुसार खाता नंबर 13 के प्लॉट नंबर 40, 42, 111, 70 और 138 की करीब डेढ़ एकड़ जमीन गणेश प्रसाद मेहता और प्रभु मेहता द्वारा खरीदी गई थी। इसी जमीन के प्लॉट नंबर 37 में मनरेगा योजना के तहत डोभा तालाब का निर्माण कराया गया था जिसमें मछली पालन के लिए जीरा मछली डाली गई थी।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अरुण कुमार विनोद कुमार कुशवाहा अशोक कुमार संतोष कुमार रोहन प्रसाद महतो कपिल देव महतो बाबू खान अर्जुन कुशवाहा नरेश कुशवाहा अशोक यादव अशोक राणा सहित अन्य लोग जेसीबी मशीन से तालाब को भर रहे हैं।आरोप है कि तालाब भरने के साथ साथ आसपास की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है जिससे किसानों को भारी क्षति हो रही है।पीड़ित ने प्रशासन से मामले में कानूनी कार्रवाई करने और जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।