पोटका शिक्षक सम्मान समारोह पोटका
पोटका झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर
से पोटका में शिक्षक सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान 18 सेवानिवृत्त शिक्षकों
को मेमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं 32
नए सहायक शिक्षकों ने संघ की सदस्यता
ग्रहण की।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार मौजूद रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक ही समाज को सही दिशा देते हैं और शिक्षा
के माध्यम से ही समाज का विकास संभव है।संघ के प्रखंड अध्यक्ष श्यामल कुमार मंडल
और अनुपम भकत ने शिक्षकों की एकता पर जोर देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का समाधान
एकजुटता से ही संभव है।वहीं जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने राज्य सरकार की
नीतियों पर सवाल उठाते हुए पुराने शिक्षकों के लिए अनिवार्य टेस्ट का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है और यदि मांगों पर
ध्यान नहीं दिया गया तो संघ आंदोलन करेगा।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय विकास निधि
की लंबित राशि नए शिक्षकों के प्रमाणपत्र सत्यापन में देरी और समय सारणी में बदलाव जैसी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया।














