हजारीबाग में धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
हजारीबाग स्वतंत्रता संग्राम
तथा आदिवासी समाज की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर
करने वाले महान जननायक धरती आबा भगवान बिरसा
मुंडा की पुण्यतिथि पर हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत
सती ने
उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा
कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है।
उन्होंने उलगुलान आंदोलन के माध्यम से अन्याय अत्याचार और शोषण के विरुद्ध जो जनजागरण
किया वह
आज भी जनजातीय समाज सहित पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।उपायुक्त ने कहा
कि बिरसा मुंडा ने अपने संघर्ष और बलिदान से समाज को अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई
लड़ने की प्रेरणा दी। उनका जीवन युवाओं के लिए आदर्श है और उनके विचार आज भी
प्रासंगिक हैं।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रिया
सिंह नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता जिला
जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार तथा सहायक नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों
ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि
अर्पित की।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने बिरसा मुंडा के
आदर्शों पर चलने तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने
का संकल्प लिया।














