हजारीबाग स्थित परिसदन के शहीद स्मारक सफाई अभियान हजारीबाग
हजारीबाग स्थित परिसदन
के शहीद स्मारक परिसर में समाजसेवियों द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
लंबे समय से गंदगी और अव्यवस्था से जूझ रहे इस स्थल को सुबह 5 बजे से श्रमदान के माध्यम से साफ सुथरा किया गया।सफाई के दौरान परिसर से
भारी मात्रा में कचरा, शराब
की बोतलें और नशीले पदार्थों से जुड़े सामान निकाले गए। गिरे हुए पेड़ों की
टहनियों को हटाकर आवागमन भी सुचारू किया गया और पूरे परिसर को पानी से धोकर स्वच्छ
बनाया गया।सफाई अभियान के बाद सभी लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर
अमर शहीदों को नमन किया।भगवा ध्वज समिति के अध्यक्ष अनूप भाई ने घोषणा की कि अब
प्रतिदिन सुबह शहीद स्मारक पर माल्यार्पण और शाम को दीप जलाकर शहीदों को
श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य
है।झामुमो महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्वेता दुबे ने कहा कि शहीद स्मारक को
हमेशा साफ सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने जल्द ही परिसर में वृक्षारोपण कर इसे और सुंदर बनाने का संकल्प भी
लिया।इस अभियान में अनूप भाई श्वेता दुबे प्रदीप प्रसाद मेहता मनोज कुमार यादव उमेश कुमार टिंकू पासवान समेत कई
समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।















