लातेहार आत्मसमर्पण संवाद
लातेहार पुलिस
मुख्यालय स्थित सभागार में एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक
आयोजित की गई जिसमें
आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों और उनके परिवारों से सीधा संवाद किया गया।बैठक में
कुल 16 आत्मसमर्पित नक्सली
और उनके परिजन शामिल हुए। एसपी ने सभी को नई आत्मसमर्पण नीति के तहत मिलने वाली
सुविधाओं की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि सरकार उनके पुनर्वास के लिए पूरी तरह
प्रतिबद्ध है।एसपी कुमार गौरव ने बताया कि नीति के तहत कई लाभ पहले ही दिए जा चुके
हैं और बाकी सुविधाएं भी जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन लगातार संवाद के माध्यम
से उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहा है।इस बैठक में एसडीपीओ अरविंद
कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने भी पुनर्वास योजनाओं को
प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।














