जामताड़ा EVM निरीक्षण
जामताड़ा के
समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का सोमवार को जिला निर्वाचन
पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार भा.प्र.से. ने मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान
विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और जिले के वरीय अधिकारी भी
उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का गहन
अवलोकन किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और परिसर की
साफ सफाई की स्थिति की विस्तृत जानकारी
ली।उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता
सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और
किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह
वेयरहाउस के बाहरी हिस्से का निरीक्षण तथा प्रत्येक तीन माह में अंदरूनी व्यवस्था
की जांच की जाती है। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी जाती है।इस मौके
पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, उप
निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला
भू-अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, अग्निशामक
पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सभी ने व्यवस्था की पारदर्शिता पर संतोष जताया।














