हजारीबाग में कृष्णापुरी तालाब अतिक्रमण
हजारीबाग के मटवारी
स्थित कृष्णापुरी तालाब पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन और दबंगों के बीच टकराव तेज
हो गया है। हालात ऐसे हैं कि सरकारी जमीन पर खुलेआम कब्ज़ा कर निर्माण किया जा रहा
है और प्रशासनिक कार्रवाई को चुनौती दी जा रही है।कभी जलस्रोत रहा कृष्णापुरी
तालाब अब अतिक्रमण का शिकार बन चुका है। यहां गौशाला दुकान और पक्के मकान तक खड़े कर दिए गए
हैं। यहां तक कि तालाब के अंदर ही बाउंड्री वॉल बना दी गई है।स्थानीय लोगों का कहना
है कि जिसकी जितनी ताकत उसने उतनी जमीन कब्जा ली। 1 मई को सीओ आशुतोष
कुमार मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाने का निर्देश दिया लेकिन
अतिक्रमणकारियों ने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया।सोमवार को नगर आयुक्त ओमप्रकाश
गुप्ता के निर्देश पर सीओ दोबारा अमीन के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य
रुकवाया गया।नगर आयुक्त ने साफ कहा है कि 2–3 दिनों के भीतर नए अतिक्रमण हटाए जाएंगे,
जबकि पुराने कब्जों पर भी नियमानुसार कार्रवाई
की जाएगी।अब पूरा शहर देख रहा है कि क्या इस बार कानून का राज स्थापित होगा या फिर
दबंगई हावी रहेगी आने वाले 72 घंटे
इस पूरे मामले की दिशा तय करेंगे।














