सरायढेला छत से कूदकर आत्महत्या धनबाद
धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति विहार स्थित प्रगति वाटिका अपार्टमेंट से शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 35
वर्षीय महिला ममता सिंह ने अपने ही अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका
की पहचान डॉ. लक्ष्मण सिंह की पत्नी के रूप में हुई है।घटना
के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और अपार्टमेंट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने अचानक अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरते
ही वह गंभीर रूप से घायल हो गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल सरायढेला थाना पुलिस को
इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एसएनएमएमसीएच भेजा गया
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर
दिया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। हालांकि महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे की
वास्तविक वजह क्या है इसे लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।सरायढेला थाना
प्रभारी मंजीत कुमार
ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला
आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों
को घटना की सूचना दे दी गई है।फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है
ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके।














