हजारीबाग होली शांति समिति बैठक प्रशासन
हजारीबाग होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न
कराने के उद्देश्य से शनिवार को
टाउन हॉल हजारीबाग में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।यह बैठक हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देशानुसार आयोजित
की गई, जिसमें शांति समिति के सदस्य प्रशासनिक एवं पुलिस
पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने बारी बारी से अपने विचार और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। सभी
सदस्यों ने होली पर्व को आपसी समन्वय
भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने पर जोर दिया।प्रशासन की ओर से स्पष्ट कहा गया कि
सभी नागरिक आपसी सहयोग के साथ होली मनाएं। किसी भी प्रकार की असामान्य या विकट
परिस्थिति उत्पन्न होने पर
तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक
कार्रवाई की जा सके।होली पर्व को लेकर सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को
अपने अपने क्षेत्रों में
विशेष सतर्कता बरतने गश्ती बढ़ाने और विधि व्यवस्था बनाए रखने
के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी
संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को अलर्ट और सक्रिय रहने को कहा गया है।जिला
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे
शांति सौहार्द
और आपसी भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।














