जमशेदपुर सिंहभूम मंडल के डाक विभाग द्वारा शिक्षा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित पत्र लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस पहल के जरिए बच्चों की लेखन प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें वित्तीय साक्षरता से जोड़ने का भी प्रयास किया गया।दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत कुल 6 मेधावी छात्रों का चयन किया गया। सभी विजेताओं को 6,000 रुपये का चेक और डाकघर में बचत खाता खोलकर सम्मानित किया गया।श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल उमंग कुमार गुप्ता अनुष्का कुमारी आर्यमन चतुर्वेदी मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल आराध्या सृष्टि वैली व्यू स्कूल रोनित पात्रा सजन कुमार भगत वहीं राष्ट्रीय स्तर की ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में सीएम एसओई गर्ल्स साकची की छात्रा तनीषा कुमारी पांडे ने 18 वर्ष आयु वर्ग में झारखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। उन्हें 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में पत्र लेखन की विलुप्त होती कला के प्रति रुचि बढ़ती है और भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी।इस अवसर पर शिक्षाविदों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित होते हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।