पोटका गरीबी से मेरिट तक पार्वती
पोटका मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के दम
पर पोटका के कोवाली की रहने वाली पार्वती बास्के ने बड़ी सफलता हासिल की है। गरीब
किसान की बेटी पार्वती का चयन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मेरिट के आधार पर हुआ
है।वर्ग सप्तम में सिर्फ एक सीट के लिए हुए चयन में पार्वती ने सभी को पीछे छोड़ते
हुए अपनी जगह बनाई।पार्वती की इस उपलब्धि के पीछे उसके शिक्षकों का अहम योगदान
रहा। शिक्षक आशित मंडल और सरोज सीट ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई के प्रति
गंभीर और अनुशासित रही है। उसकी मेहनत और लगन ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया।पायनियर
इंग्लिश स्कूल जानमडीह के निदेशक विकास कुमार भकत ने कहा कि उनका लक्ष्य
हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब बच्चों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना
रहा है और पार्वती की सफलता इसी प्रयास का परिणाम है।पार्वती के माता पिता वासुदेव बास्के और जोबा बास्के ने बेटी की सफलता पर खुशी
जताते हुए शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।वहीं पार्वती ने अपनी
सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया और बताया कि उसका सपना आगे चलकर डॉक्टर बनकर
समाज की सेवा करना है।















