पालोजोरी पंचायत समीक्षा बैठक
देवघर जिले के
पालोजोरी प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख उषा किरण मरांडी की
अध्यक्षता में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में
बीडीओ चंदन कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित
रहे।राशन वितरण में देरी पर कड़ी नाराजगी जताई गई। निर्देश दिया गया कि हर हाल में
10 दिनों के भीतर वितरण
सुनिश्चित हो और 'चावल
दिवस' मनाया जाए।बसबुटिया
चौक के पास गिरे पोल और बरडंगाल बस्ती में जर्जर 11 हजार वोल्ट तारों को लेकर चिंता जताई
गई। बारादाहा आदिवासी टोला में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग भी उठी।बिराजपुर केंद्र
में सीएचओ की कार्यप्रणाली और एचपीवी वैक्सीन पर चर्चा हुई। कस्तूरबा स्कूल में
विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।हाई स्कूल दुबराजपुर में 8वीं कक्षा के नामांकन नहीं लेने पर
समिति ने नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने को कहा।एफपीओ बैठकों में बीडीओ की
भागीदारी सुनिश्चित करने और लंबित भुगतान जल्द करने के बैठक में बताया गया कि 1
से 15 मई तक नागरिक स्वयं अपनी जनगणना कर सकते
हैं।मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी प्रखंड कार्यालय में पेयजल व सफाई
व्यवस्था तथा
पंचायत समिति सदस्यों के यात्रा भत्ते का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।किसानों
के हित में 18 मई
को प्रखंड स्तरीय केसीसी कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया ताकि अधिक से अधिक
किसानों को लाभ मिल सके।














