देवघर पार्षद धरना
देवघर नगर निगम परिसर
में सोमवार को वार्ड पार्षदों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षदों ने
शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन MSWM के
कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की
मांग उठाई।पार्षदों का कहना है कि शहर में कचरा उठाव और सफाई व्यवस्था में लगातार लापरवाही
बरती जा रही है जिससे स्वच्छता पर गंभीर असर पड़ रहा है।धरना दे रहे
जनप्रतिनिधियों ने पेयजल आपूर्ति को लेकर भी नाराजगी जताई और इसे जल्द दुरुस्त
करने की मांग की। उनका कहना है कि शहरवासियों को नियमित और स्वच्छ पानी नहीं मिल
पा रहा है जिससे
लोगों को परेशानी हो रही है।पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द
ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।मौके पर मौजूद उपमहापौर टिप
चटर्जी ने कहा कि सभी पार्षद जनता के बीच से चुने गए हैं और वे जनसमस्याओं का
समाधान चाहते हैं। लेकिन नगर निगम अधिकारियों की कार्यशैली के कारण उन्हें
अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।















