पोटका राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जादूगोड़ा विज्ञान प्रदर्शनी
पोटका जादूगोड़ा परमाणु ऊर्जा
केंद्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा में शुक्रवार को स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान
प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूसिल के अध्यक्ष सह
प्रबंध निदेशक CMD डॉ. कंचम आनंद राव
ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर विद्यालय
परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जहां डॉ. कंचम आनंद
राव ने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए महान भारतीय भौतिक विज्ञानी सी. वी. रमन
के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि रमन प्रभाव Raman
Effect की खोज के लिए सी. वी. रमन को वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार
से सम्मानित किया गया था।डॉ. राव ने
अपने प्रेरक और ज्ञानवर्धक संबोधन में छात्रों से विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार अनुसंधान और प्रयोगात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि विज्ञान ही देश के विकास और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है।कार्यक्रम
के अंत में डॉ. कंचम आनंद राव ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर यूसिल में चल रहे
स्वच्छता पखवाड़ा का समापन किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक छात्र छात्राएं
एवं यूसिल के अधिकारी उपस्थित रहे।














