कोडरमा खदान में डूबी महिला Ndrff रेस्क्यू
कोडरमा जिले के डोमचांच थाना
क्षेत्र अंतर्गत काराखुट गांव स्थित कस्तूरबा विद्यालय के समीप वर्षों से बंद पड़े
पत्थर खदान में एक महिला की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान 50 वर्षीय संगीता देवी
पति विजय सिंह के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह संगीता
देवी कपड़ा धोने के लिए खदान के पास गई थीं
लेकिन काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटीं
तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान उनकी छोटी बेटी खदान के पास पहुंची जहां कपड़े
चप्पल और मोबाइल फोन पड़े मिले। इससे
आशंका जताई जा रही है कि कपड़ा धोने के दौरान पैर फिसलने से संगीता देवी गहरे पानी
में गिर गईं।रविवार सुबह स्थानीय मुखिया
अनिता देवी मौके पर पहुंचीं और
चार ट्रैक्टर मोटर की मदद से खदान का पानी निकालने का प्रयास किया गया लेकिन खदान की गहराई लगभग 60
फीट होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके
बाद NDRF
की 30 सदस्यीय
टीम दो बोट के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया
गया।घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहारी अंचलाधिकारी
रविन्द्र पाण्डेय मुखिया प्रतिनिधि
धर्मेंद्र यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर हजारों की
संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से वर्षों से बंद पड़े
पत्थर खदानों को सुरक्षित करने और घेराबंदी कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।














