बेरमो फुसरो नप चुनाव मेयर प्रत्याशी बीना कुमारी ने खोला चुनावी कार्यालय
बेरमो फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनावी
माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। मंगलवार को अध्यक्ष
मेयर
पद की प्रत्याशी बीना कुमारी ने मकोली
स्थित अपने आवास परिसर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।इस अवसर पर बीना
कुमारी ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे फुसरो को स्वच्छ विकसित और बेहतर शहर बनाने के लिए पूरी
निष्ठा से काम करेंगी। उन्होंने नगर के समग्र विकास स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और
नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।बीना कुमारी ने
खुद को एक बेहतर और जनसेवी उम्मीदवार बताते हुए जनता से अपने पक्ष में मतदान करने
की अपील की। उन्होंने कहा कि वे जाति धर्म
और संप्रदायिक भेदभाव से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लोगों की निरंतर सेवा
करेंगी।उन्होंने यह भी कहा कि फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में सड़क पानी साफ सफाई रोशनी और जनसुविधाओं को उनकी प्राथमिकता
सूची में सबसे ऊपर रखा जाएगा। चुनावी कार्यालय उद्घाटन के दौरान समर्थकों और
स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया।














