गिरिडीह तेलोडीह मंत्री दौरा
गिरिडीह बुधवार को कोडरमा जाने के क्रम में झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन
अंसारी का तेलोडीह पंचायत में संक्षिप्त ठहराव
हुआ। यह कार्यक्रम झामूमो प्रखंड अध्यक्ष अंसारी के सहयोग और समन्वय से आयोजित
किया गया जिनके
प्रयास से मंत्री का पंचायत स्तर पर कार्यक्रम संभव हो सका।मंत्री के तेलोडीह
पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम ने पंचायत क्षेत्र
में स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने की मांग मंत्री के समक्ष रखी।मंत्री
हफीजुल हसन अंसारी ने मांग को गंभीरता से लेते हुए इसे स्वीकार किया और आश्वासन
दिया कि कब्रिस्तान की घेराबंदी का कार्य
प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास
कार्यों को गति देना सरकार की प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े मुद्दों पर त्वरित
कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि झामूमो कार्यकर्ता एवं कई गणमान्य लोग
उपस्थित रहे। मंत्री के इस आश्वासन से स्थानीय ग्रामीणों में संतोष और उत्साह देखा
गया।














