धनबाद केंदुआडीह न्याय रथ अभियान
धनबाद केंदुआडीह के भू धंसान और गैस प्रभावित क्षेत्रों में डालसा की विशेष टीम ने
दौरा कर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। इस टीम का नेतृत्व अवर न्यायाधीश सह सचिव
मयंक तुषार टोपनो कर रहे थे। उनके साथ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार
विमलेंदु डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।टीम
ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करते हुए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और
उन्हें कानूनी सहायता के साथ साथ
सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। इस दौरान जागरूकता अभियान भी चलाया गया ताकि लोग अपने अधिकारों और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं के प्रति
सजग हो सकें।डालसा की टीम ने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव कानूनी
मदद और पुनर्वास से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही पूरे मामले की
विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित
कर स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।यह पहल प्रधान जिला एवं सत्र
न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर
की जा रही है। इसके तहत एक विशेष टीम गठित की गई है,
जो लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
कर स्थिति का आकलन करेगी और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेगी।डालसा
की इस पहल से प्रभावित लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही भू धंसान और गैस रिसाव की समस्या का कोई ठोस समाधान निकलेगा।














