धनबाद घर में घुसकर शुभम यादव हत्याकांड
धनबाद में अपराधियों के हौसले लगातार
बुलंद होते जा रहे हैं। 15 अप्रैल को कोयला व्यवसायी मनीष सिंह पर फायरिंग के बाद अब एक
और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस बार अपराधियों ने घर में घुसकर मेयर समर्थक
शुभम यादव को गोली मार दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।धनबाद के सोनारडीह ओपी
क्षेत्र में रहने वाले शुभम यादव को देर रात अपराधियों ने निशाना बनाया। बताया जा
रहा है कि दो की संख्या में आए अपराधियों ने घर में घुसकर शुभम पर ताबड़तोड़
फायरिंग कर दी। घटना के वक्त शुभम अपनी दादी के साथ घर में मौजूद था।गोली चलने की
आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे
लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।
गंभीर रूप से घायल शुभम को पहले कतरास के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत नाजुक होने पर उसे असर्फी अस्पताल रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि शुभम
यादव को तीन गोलियां लगी थीं दो छाती में और एक सिर में। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत
का माहौल है।हम लोग घर में थे, अचानक गोली की आवाज आई। जब तक पहुंचे तब तक अपराधी भाग चुके
थे। सिर में गोली लगी थी लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया।घटना की सूचना मिलते ही
धनबाद के मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने
पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।शुभम
को तीन गोली मारी गई थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया
जाए।पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया है और जांच तेज कर दी है।घटनास्थल
से पांच खोखा बरामद हुआ है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।फिलहाल पुलिस
मामले की जांच में जुटी है
लेकिन लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं
ने धनबाद की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।














