देवघर जिले के नए उपायुक्त के रूप में शशि प्रकाश सिंह ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।इस मौके पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में लंबित विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि देवघर के समग्र विकास को नई दिशा मिल सके।उपायुक्त ने पारदर्शिता जवाबदेही और बेहतर समन्वय के साथ काम करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य आधारभूत संरचना और जनसेवा जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा, जिससे जिले को तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया जा सके।