रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत भदवा गांव में कर्बला जमीन विवाद
रामगढ़ जिले के मांडू
प्रखंड अंतर्गत भदवा गांव में कर्बला की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस
मामले में मरकजी अंजुमन इत्तेहादुल अंसार झारखंड के सदर मोहम्मद सरफुद्दीन और
सेक्रेटरी कुर्बान अंसारी ने रविवार को मौके पर पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया।बताया
जा रहा है कि भदवा मौजा स्थित खाता नंबर 62 प्लॉट नंबर 115 और 116 की जमीन वक्फ संपत्ति है जिसे कर्बला मुस्लिम
धार्मिक स्थल के रूप में दर्ज बताया जा रहा है।ग्रामीणों और स्थानीय अंजुमन कमेटी
का आरोप है कि एक व्यक्ति द्वारा इस जमीन को बेचने का प्रयास किया जा रहा है जिसे लेकर मरकजी
अंजुमन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।निरीक्षण के दौरान अंजुमन
पदाधिकारियों ने संबंधित व्यक्ति से अपील की कि बिना जांच के जमीन की बिक्री न
करें। साथ ही अंचल अधिकारी से दाखिल खारिज प्रक्रिया पर
तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।अंजुमन के सदर मोहम्मद सरफुद्दीन ने कहा कि जब
तक जमीन की पूरी जांच सरकारी अमीन द्वारा मापी और प्रशासनिक
सत्यापन नहीं हो जाता तब तक किसी भी प्रकार का निर्माण या लेन देन नहीं होना चाहिए।अंजुमन ने लोगों से
आपसी विवाद से बचने की अपील की है और बताया कि जल्द ही संबंधित पक्षों के साथ बैठक
कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।















