बोकारो में गांजा बरामद
बोकारो पुलिस को नशे
के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएस सिटी थाना क्षेत्र
अंतर्गत नया मोड़ बस स्टैंड में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 47 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। बताया
जा रहा है कि गांजे की यह खेप बस के जरिए बिहार भेजी जाने वाली थी।सिटी डीएसपी
आलोक रंजन ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह
मीणा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बस के माध्यम से गांजा बिहार भेजने की
तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।पुलिस
टीम ने नया मोड़ बस स्टैंड स्थित पवन सूत बस पड़ाव के पास संदिग्ध अवस्था में रखे
दो प्लास्टिक बोरे की जांच की। तलाशी के दौरान दोनों बोरों से 47 पैकेट में रखा करीब 47 किलो गांजा बरामद किया गया।पुलिस ने
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही गांजा तस्करी में शामिल
आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।















