धनबाद निरसा चिरकुंडा के शहीद जवान गौतम कुमार यादव के परिजनों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने शनिवार को शहीद जवान की पत्नी पूजा कुमारी को 50 हजार रुपये का चेक सौंपा।इस मौके पर चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष कार्यपालक पदाधिकारी और वार्ड पार्षद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि शहीद गौतम कुमार यादव की मृत्यु के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से सहायता की पहल की थी जिसके तहत यह राशि स्वीकृत की गई।बताया गया कि गौतम कुमार यादव आईटीबीपी के जवान थे और बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पश्चिम चंपारण में ड्यूटी पर तैनात थे। 22 नवंबर 2025 को सर्विस राइफल साफ करने के दौरान गोली चलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।उनका पार्थिव शरीर चिरकुंडा लाया गया था जहां सुंदरघाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।शहीद के परिवार में उनके माता पिता पत्नी और एक पुत्र व एक पुत्री हैं। चेक सौंपने के दौरान पत्नी पूजा कुमारी भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।