देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर के स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गर्मी के मौसम में पानी की कमी ने श्रद्धालुओं और मरीजों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।स्वास्थ्य परिसर में लगे नल सुचारू रूप से काम नहीं कर रहे हैं जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा की उम्मीद लेकर यहां पहुंचते हैं लेकिन पानी जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।पेयजल के साथ साथ स्वास्थ्य केंद्र में व्हीलचेयर डॉक्टर और अन्य जरूरी संसाधनों की भी कमी देखी जा रही है। रोजाना सैकड़ों मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं लेकिन व्यवस्थाएं बदहाल बनी हुई हैं।स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नलों की मरम्मत कर पानी की व्यवस्था बहाल की जाए और स्वास्थ्य केंद्र की अन्य सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जाए।अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेता है और लोगों को राहत मिलती है या नहीं।