देवघर के शिल्प ग्राम ऑडिटोरियम में संस्कृति वाटिका की ओर से जी ए एमएम GAMM संगीत प्रतियोगिता सीजन-2 का भव्य ग्रांड फिनाले आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य उभरते हुए कलाकारों को एक बड़ा मंच प्रदान करना था। झारखंड के चार जिलों से ऑडिशन के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों ने फाइनल राउंड में शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपये की नगद राशि से सम्मानित किया गया।इस मौके पर इंडियन आइडल सीजन-11 के फाइनलिस्ट अद्रिज घोष मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही देवघर के महापौर रवि राउत उपमहापौर टीप चटर्जी सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।