धनबाद के झरिया स्थित चासनाला साइडिंग विरोध
धनबाद के झरिया स्थित
चासनाला में कोयला इस्पात मजदूर पंचायत के बैनर तले स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार
को सेल SAIL की
रेलवे साइडिंग के खिलाफ चक्का जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के
दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा
है। इससे पहले दो बार वार्ता भी हुई लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं
निकला।स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे साइडिंग से उड़ने वाली धूल के कारण बच्चे
और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है और पूरे इलाके
में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो चुका है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन
द्वारा स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है बल्कि पहले से काम कर रहे लोगों को भी
हटाया जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई
नहीं की गई तो
रेलवे साइडिंग का काम पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद होने
वाली किसी भी क्षति की जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी।















