लोकसभा-विधानसभा परिसीमन और आदिवासी एकता महाजुटान रैली की रणनीति पर आज रांची में अहम बैठक
रांची: लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों
के प्रस्तावित परिसीमन Delimitation तथा
आगामी 30 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली "आदिवासी एकता महाजुटान रैली" की तैयारियों और आगे
की रणनीति को लेकर रविवार को रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक
में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए आदिवासी समाज के प्रमुख प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा
विभिन्न जनसंगठनों के नेता शामिल होंगे। बैठक के दौरान प्रस्तावित परिसीमन से
जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही 30 अगस्त को प्रस्तावित आदिवासी एकता
महाजुटान रैली की रूपरेखा, जनसंपर्क
अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा। आयोजकों
के अनुसार, बैठक समाप्त होने के
बाद प्रेस
कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें बैठक में लिए गए निर्णयों और आगामी कार्यक्रमों की
जानकारी मीडिया के साथ साझा की जाएगी। प्रेस
कॉन्फ्रेंस का आयोजन 26 जुलाई 2026 रविवार को अपराह्न 3:00 बजे बंधु तिर्की आवास, मोराबादी, रांची में होगा। आयोजकों ने प्रिंट
मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,
डिजिटल मीडिया और वेब पोर्टल से जुड़े
पत्रकारों से कार्यक्रम में शामिल होकर समाचार संकलन करने तथा आदिवासी समाज से
जुड़े इस विषय को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया है।















