Bihar Weather Alert: 20 से 22 जुलाई तक बिहार में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट; जानें आपके जिले का हाल
पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय
होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान
विभाग (IMD) ने 20 जुलाई से 22 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की
है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से
बचने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम
चंपारण, पूर्वी
चंपारण, गोपालगंज,
सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में भारी बारिश और
तेज आंधी की संभावना को देखते हुए ऑरेंज
अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना,
गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, बेगूसराय, लखीसराय, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन
जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। दूसरी ओर मुंगेर,
जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में मौसम सामान्य
रहने की संभावना है। 21 जुलाई को भारी बारिश में कुछ राहत
मिलेगी, लेकिन राज्य के कई
हिस्सों में मेघ गर्जन, तेज
हवाओं और बारिश की संभावना बनी रहेगी। पश्चिम
चंपारण, पूर्वी
चंपारण, गोपालगंज,
सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, पटना, जहानाबाद और अरवल में येलो अलर्ट जारी
किया गया है। वहीं मुजफ्फरपुर,
सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में मौसम अपेक्षाकृत
साफ रहने का अनुमान है। 22 जुलाई को भी बिहार के कई जिलों में
बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है। पश्चिम
चंपारण, पूर्वी
चंपारण, गोपालगंज,
सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, पटना, जहानाबाद और अरवल में खराब मौसम की
आशंका जताई गई है। हालांकि वैशाली,
समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में मौसम अपेक्षाकृत
शांत और सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है
कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों
और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को भी मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते
हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है। यदि आवश्यक न हो तो भारी बारिश और वज्रपात
के दौरान यात्रा से बचें।20 जुलाई: इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
21 जुलाई: कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
22 जुलाई: इन जिलों में फिर खराब रहेगा मौसम
लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह















