गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की उठाई मांग
ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि पर सड़क का निर्माण किया जा रहा है, वह सरकारी अभिलेखों में सड़क के रूप में दर्ज है। इसके बावजूद एक परिवार उस भूमि को अपनी निजी संपत्ति बताकर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है, जिससे गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले ही गम्हरिया थाना में की जा चुकी है। इसके अलावा निजी अमीन से भूमि की मापी भी कराई गई है। बावजूद इसके सड़क निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि सरकारी अभिलेखों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और बिना किसी देरी के सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों का ज्ञापन लेने के बाद अंचलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड की दुग्धा पंचायत अंतर्गत रामजीवनपुर गांव के ऊपर टोला बांधकुली में सड़क निर्माण कार्य रुकने से नाराज ग्रामीण सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और अंचलाधिकारी (सीओ) को ज्ञापन सौंपते हुए पंचायत निधि से बनने वाली सड़क का निर्माण अविलंब शुरू कराने की मांग की।
सरकारी जमीन पर निर्माण रोकने का आरोप
थाने में शिकायत, निजी अमीन से कराई गई मापी
प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
अंचलाधिकारी ने दिया कार्रवाई का भरोसा















