रांची से बाबा धाम जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी अब सफर होगा आसान!
रांची: श्रावणी मेला 2026
के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने रांची रेल मंडल से दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से झारखंड
और बिहार के श्रद्धालुओं को यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी। पहली स्पेशल ट्रेन (वाया राजाबेड़ा) रांची-भागलपुर
स्पेशल (08690) ट्रेन 26
जुलाई से 9 सितंबर तक प्रत्येक
रविवार और बुधवार को चलेगी। वहीं भागलपुर-रांची स्पेशल (08689) ट्रेन 27
जुलाई से 10 सितंबर तक प्रत्येक
सोमवार और गुरुवार को संचालित होगी। यह
ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी,
हजारीबाग रोड, कोडरमा, किउल
और सुलतानगंज होते हुए भागलपुर पहुंचेगी। कोच
व्यवस्था (16 कोच): दूसरी स्पेशल ट्रेन (वाया बरकाकाना) रांची-भागलपुर
स्पेशल (08646) ट्रेन 27
जुलाई से 11 सितंबर तक प्रत्येक
सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। वहीं भागलपुर-रांची स्पेशल (08645) ट्रेन 28
जुलाई से 12 सितंबर तक प्रत्येक
मंगलवार और शनिवार को संचालित होगी। यह
ट्रेन बरकाकाना,
हजारीबाग टाउन, कोडरमा, किउल
और सुलतानगंज होकर भागलपुर जाएगी। कोच
व्यवस्था (20 कोच): बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वालों को मिलेगी बड़ी राहत रेलवे
अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से श्रावणी मेला के दौरान देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले
श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का
दबाव भी कम होगा।














