रोहतास सड़क हादसा बालू लदे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में चालक गंभीर वाराणसी रेफर
रोहतास जिले के
करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सासाराम चौसा पथ पर सहुआड गांव के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क
हादसा हो गया। बालू लदे ट्रेलर और ट्रक के बीच आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के ताजपुर
गांव निवासी अमरेश यादव के 40 वर्षीय पुत्र
नीतीश यादव के रूप में हुई है। चालक वाहन में फंसा ग्रामीणों ने बचाई जान टक्कर इतनी जोरदार
थी कि ट्रक चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों
ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और तत्काल करगहर सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र CHC पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर सीएचसी में
डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा
सेंटर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार चालक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई
है। झपकी आने से हुआ हादसा करगहर थाना
प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक ट्रक
गाजीपुर की ओर जा रहा था जबकि दूसरा सासाराम की ओर आ रहा था। इसी दौरान सहुआड गांव
के पास चालक को झपकी आने से यह आमने-सामने की टक्कर हो गई। यातायात बहाल जांच जारी हादसे के बाद सड़क
पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात
बहाल कर दिया है। मामले की जांच जारी है।















