रोहतास स्कूल डायरेक्टर अपहरण दिनारा पुलिस जांच
बिहार
के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनारा थाना क्षेत्र में
बुधवार शाम बेखौफ अपराधियों ने एक निजी स्कूल के डायरेक्टर का कथित तौर पर अपहरण
कर लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है जबकि
पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक दिनारा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर
आशुतोष सिंह बुधवार शाम करीब 6 30 बजे
स्कूल का काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका कथित तौर पर
अपहरण कर लिया गया। बताया
जा रहा है कि निर्धारित समय पर घर नहीं पहुंचने के बाद परिवार के लोगों ने उनकी
तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस
से संपर्क किया। आशुतोष सिंह की मां सुनीता देवी ने स्थानीय थाने में लिखित
शिकायत दर्ज कराते हुए बेटे के अपहरण की आशंका जताई है। मामले
की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए
जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर
दी है और कई विशेष टीमों का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी
की जा रही है। स्कूल
संचालक के कथित अपहरण की खबर के बाद इलाके के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में भय
का माहौल है। लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का
कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और अपहृत व्यक्ति की सुरक्षित
बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।घर
नहीं पहुंचे तो परिजनों को हुई चिंता
पुलिस
प्रशासन हाई अलर्ट पर
स्थानीय
लोगों में दहशत















