पश्चिम बंगाल की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। राज्य में पहली बार NDA की सरकार बनने जा रही है और बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई है। बीजेपी की इस बड़ी जीत के बाद पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को इसका सबसे बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में NDA लगातार आगे बढ़ रहा है और बंगाल में मिली यह जीत ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा  यह पहली बार है जब पश्चिम बंगाल में NDA की सरकार बन रही है। बीजेपी को जनता ने बड़े मताधिकार के साथ समर्थन दिया है। हम सभी इस जीत का जश्न मना रहे हैं। आज सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शुक्रवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  अमित शाह  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कई NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत प्राप्त किया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा जबकि कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें मिलीं। चुनाव में बीजेपी और टीएमसी के बीच सीधा मुकाबला था  जिसमें बीजेपी ने सत्ताधारी दल को करारी शिकस्त दी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सिर्फ चुनावी जीत नहीं  बल्कि बंगाल की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है। बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत को पार्टी 2026 की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में से एक मान रही है।