हजारीबाग बिजली संकट
हजारीबाग भीषण गर्मी
के बीच हजारीबाग में लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित
कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग घंटों बिजली गुल रहने की समस्या से
परेशान हैं। बढ़ते तापमान और उमस के बीच बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।स्थानीय लोगों का
कहना है कि सुबह के समय बिजली कटने से बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी हो रही
है। घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी के कारण लोग दिन और रात दोनों समय
राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं।लगातार बिजली कटौती का असर व्यवसायियों पर भी पड़
रहा है। दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से उनका
कामकाज प्रभावित हो रहा है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।वहीं बिजली विभाग के
जीएम ईआर अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि डीवीसी से पर्याप्त मात्रा में बिजली
आपूर्ति नहीं मिलने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया
कि जल्द ही स्थिति में सुधार होगा और लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित
करने का प्रयास किया जा रहा है।














