गुमला घाघरा चपका गांव में ग्रामीणों का बड़ा फैसला, शराब-गांजा और जुआ पर लगेगी रोक उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान
गुमला घाघरा: चपका गांव के ग्रामीणों ने जाम टंगरा
अखाड़ा में एक आवश्यक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता बजरंग पासवान (बाबा) ने की। बैठक में गांव से जुड़े सामाजिक
मुद्दों के साथ-साथ पानी, बिजली,
सड़क और अन्य मूलभूत समस्याओं पर
विस्तार से चर्चा की गई। बैठक
में ग्रामीणों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि गांव में सभी प्रकार के नशापान पर रोक लगाई जाएगी। ग्रामीणों ने शराब,
गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन
से दूर रहने की अपील की। साथ ही नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए पकड़े जाने पर
ग्रामीण स्तर पर दंड और जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों
ने गांव में ताश और जुआ खेलने पर
भी सख्त पाबंदी लगाने का फैसला किया। बैठक में यह भी तय
किया गया कि मोहल्ले में किसी घर में शराब बनाते हुए पकड़े जाने पर संबंधित
व्यक्ति से 20 हजार रुपये का
जुर्माना लिया जाएगा। बैठक
के दौरान धर्मांतरण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई और ग्रामीणों ने गांव में धर्मांतरण
नहीं करने का निर्णय व्यक्त किया। वहीं, सभी अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने
की अपील की गई। ग्रामीणों
ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों को रात में अकेले गांव में घूमने या बिना
जानकारी के बाहर जाने से रोकें। बैठक में गांव में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने पर भी जोर
दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के सभी लोगों को एक-दूसरे के शादी-विवाह और
सुख-दुख के कार्यक्रमों में शामिल होना चाहिए। इसके
अलावा बैठक में पानी, बिजली, जलमीनार, सड़क और श्मशान घाट
में शेड समेत अन्य मूलभूत समस्याओं पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों ने इन
समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग और प्रशासन से आवश्यक पहल की मांग की। बैठक
में मुख्य रूप से मनेश्वर
उरांव, परमेश्वर साहू, कीनू लोहारा, संजय उरांव, राजेश्वर उरांव, कृष्णा उरांव, लोकनाथ बढ़ाईक, संदीप साहू, पारस साहू, कार्तिक उरांव, अमिताभ लोहार, विश्वनाथ उरांव, दिनेश उरांव, करमचंद भगत, लक्ष्मण उरांव, भीम पासवान, नितेश उरांव, गंगा उरांव, धर्मेंद्र उरांव और
परदेसी उरांव सहित सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।















