गिरिडीह सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बेला प्रसाद, परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना
गिरिडीह: झारखंड सरकार के
दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनके आवास
पर शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है। राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े
लोग उत्सव उपवन स्थित उनके आवास पहुंचकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर
रहे हैं और शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।इसी क्रम में
सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी बेला
प्रसाद दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचीं। उन्होंने
परिजनों से मुलाकात कर उनके दुख में सहभागी बनने की बात कही और इस कठिन समय में
उन्हें ढाढ़स बंधाया।बेला प्रसाद ने सबसे पहले दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र
पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों
से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान आवास पर माहौल बेहद भावुक
रहा। बेला प्रसाद ने कहा
कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन बेहद पीड़ादायक और दुखद है। उन्होंने कहा
कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पार्टी, राजनीतिक जगत और पूरे झारखंड के लिए
अपूरणीय क्षति है।उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने राजनीतिक जीवन में
जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संगठन के लिए भी सक्रिय भूमिका
निभाई।बेला प्रसाद ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति
प्रदान करने की प्रार्थना की। गौरतलब है कि सुदिव्य
कुमार सोनू के निधन की खबर के बाद से ही गिरिडीह सहित पूरे झारखंड में शोक का
माहौल है। उनके आवास पर लगातार नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।लोग
दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और
शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।सुदिव्य सोनू के निधन
को बताया अपूरणीय क्षति
लगातार पहुंच रहे
नेता और शुभचिंतक















