पाकुड़ शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो ने जताया शोक, पाकुड़ में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
पाकुड़: झारखंड राज्य के उच्च
शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह विधानसभा विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गहरा शोक व्यक्त किया। सोमवार को पाकुड़ स्थित
झामुमो जिला कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के नेताओं और
कार्यकर्ताओं ने दिवंगत शिक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि
सभा के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर पर पुष्प
अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए
एक मिनट का मौन रखा गया। इस
अवसर पर झामुमो पाकुड़ जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, प्रखंड अध्यक्ष मुस्लिउद्दीन शेख, केंद्रीय समिति सदस्य फारुख,
प्रकाश समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता और अन्य
लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं
ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को पार्टी और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
नेताओं ने कहा कि उनका राजनीतिक योगदान और संगठन के प्रति समर्पण लंबे समय तक याद
किया जाएगा। शोक
सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।














