जमशेदपुर के साकची स्थित झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला कमिटी की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके राजनीतिक योगदान एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को याद किया।

झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने दिवंगत मंत्री के निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी और राज्य ने एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व को खो दिया है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री की स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।