तीनपहाड़ बभनगामा सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति का गठन, जितेंद्र सिंह बने अध्यक्ष
तीनपहाड़: राजमहल प्रखंड
अंतर्गत बभनगामा सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति 2026-27 के गठन एवं आगामी दुर्गापूजा को भव्य,
शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से
संपन्न कराने को लेकर रविवार की शाम 7:30 बजे सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में महत्वपूर्ण बैठक
आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिलीप रक्षित ने की।बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं
ग्रामवासियों की सहमति से समिति के गठन समेत पूजा आयोजन से जुड़े कई महत्वपूर्ण
प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान बभनगामा सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति 2026-27
की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।नई
कार्यकारिणी में जितेंद्र सिंह को
अध्यक्ष, मोतीलाल शर्मा को
सचिव, संदीप दे को
कोषाध्यक्ष, अमित कुमार साहा को
उपाध्यक्ष, विक्रम साहा को
उपसचिव तथा श्याम रविदास को उपकोषाध्यक्ष चुना गया।इसके अलावा दुर्गापूजा के
विभिन्न कार्यक्रमों, पूजा
व्यवस्था एवं आयोजन के सफल संचालन के लिए कार्यक्रम समिति/कार्यकारिणी में दिलीप
रक्षित, प्रदीप सिंह, संतोष भगत, भिखारी भगत, राजेश शर्मा, मधुरा प्रसाद भगत, अरूप दत्ता, शुभाष रक्षित, कन्हाई रक्षित, बनवाली रक्षित, शंभू भगत, जिछु सेन और विमल सेन को शामिल किया
गया। बैठक में पूजा के
दौरान होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से आयोजित
करने, आवश्यक व्यवस्थाओं को
समय पर पूरा करने तथा सभी सदस्यों के बीच जिम्मेदारियां बांटने पर चर्चा की
गई।समिति के सदस्यों ने आगामी दुर्गापूजा को आपसी भाईचारे, सहयोग और सौहार्द के साथ संपन्न कराने
पर जोर दिया। साथ ही पूजा आयोजन की तैयारियों को समय पर पूरा करने और श्रद्धालुओं
की सुविधा का विशेष ध्यान रखने की बात कही गई।बैठक में समिति के पदाधिकारियों और
ग्रामीणों ने मिलकर दुर्गापूजा को भव्य एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया।भव्य और शांतिपूर्ण
आयोजन पर जोर















