चोरी का जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक गिरफ्तार, आरोपी की निशानदेही पर लोहरदगा से मिली सफलता
हजारीबाग : बड़कागांव थाना क्षेत्र से करीब तीन महीने पहले चोरी हुए
जॉन डियर ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने रांची
जिले के चान्हो थाना क्षेत्र निवासी शाहरुख खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के
अनुसार, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर
कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर लोहरदगा
जिले के कुडू थाना क्षेत्र से चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया गया। 17 जून की रात घर से चोरी हुआ था ट्रैक्टर पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 की रात बड़कागांव
थाना क्षेत्र के महटिकरा गांव निवासी प्रमोद कुमार, पिता भुनेश्वर महतो के घर से अज्ञात अपराधियों ने जॉन डियर ट्रैक्टर चोरी कर
लिया था। घटना के बाद प्रमोद कुमार ने 19 जून को बड़कागांव थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत के आधार पर
बड़कागांव थाना कांड संख्या 109/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय
संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से मिला सुराग मामले के अनुसंधान
के दौरान पुलिस ने तकनीकी शाखा की मदद से जांच आगे बढ़ाई। इसी क्रम में 14 सितंबर 2026 को मिली गुप्त
सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में संदिग्ध शाहरुख खान को पकड़ा।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार
की। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के ट्रैक्टर की तलाश शुरू की। लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र से बरामद हुआ ट्रैक्टर पुलिस ने आरोपी की
निशानदेही पर लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के हेंजला टोला, कौवाखाप गांव में छापेमारी की। पुलिस कार्रवाई के दौरान
वहां से चोरी गया जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया।पुलिस ने बरामद
ट्रैक्टर का चेसिस नंबर PY3029D747853 बताया है। ट्रैक्टर बरामद होने के बाद पुलिस अब इस मामले
में शामिल अन्य लोगों और चोरी के वाहन को ठिकाने लगाने से जुड़े पहलुओं की भी जांच
कर रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया पुलिस ने शाहरुख
खान, पिता रमजान खान, निवासी सौंस, थाना चान्हो, जिला रांची को विधिवत गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को आवश्यक पुलिस सुरक्षा के बीच आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस मामले में
आगे की जांच कर रही है और चोरी की घटना में अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की
जा रही है।














