रामगढ़: जिले के भुरकुंडा स्थित पटेल नगर में सोना ईवी (Sona EV) इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का शुभ उद्घाटन किया गया। शोरूम का उद्घाटन संचालक विशाल यादव और उनके पिता मुन्ना यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया।

इस अवसर पर शोरूम के संचालक विशाल यादव ने बताया कि उनके यहां 50 हजार रुपये से अधिक कीमत की इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध हैं। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शोरूम में ही सर्विस की व्यवस्था भी की गई है।

विशाल यादव ने कहा कि अब भुरकुंडा और आसपास के कोयलांचल क्षेत्र के लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए रामगढ़ या रांची जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें भुरकुंडा के पटेल नगर स्थित सोना ईवी शोरूम में ही स्कूटी खरीदने और सर्विस की सुविधा मिल सकेगी।

शोरूम खुलने से स्थानीय लोगों को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध हुआ है।