रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र के सहयोगी नगर सेवटा में अवैध संबंध के शक में हुई मारपीट के दौरान एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार  11 जून 2026 को अमन दुबे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी  जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में जसवंत राम उर्फ जसवंत प्रजापति (50 वर्ष) और उसकी पत्नी सुमन देवी (47 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दोनों पर मृतक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप है।

केस दर्ज और जांच

मृतक की मां किरण देवी के बयान पर मांडू (कुजू) थाना में कांड संख्या 135/2026 दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं  साथ ही मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया है।

शक बना हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी जसवंत प्रजापति को अमन दुबे और सुमन देवी के बीच संबंध होने का शक था। इसी संदेह के चलते उसने अपने किराए के मकान में युवक के साथ मारपीट की  जिसमें उसकी मौत हो गई। जांच में सुमन देवी ने भी घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच कर रही है।