रामगढ़ महर्षि परमहंस बिएड कॉलेज में कथित अवैध वसूली के विरोध में ABVP ने की तालाबंदी
रामगढ़: अखिल भारतीय
विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने
महर्षि परमहंस B.Ed. कॉलेज
में छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विद्यार्थियों से की जा रही कथित अवैध
वसूली के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने कॉलेज
में तालाबंदी कर विरोध जताया। ABVP के
अनुसार, इससे पहले Viva
के नाम पर विद्यार्थियों से 3,000 रुपये की राशि वसूली गई,
लेकिन विद्यार्थियों को इसकी वैध रसीद
उपलब्ध नहीं कराई गई। परिषद का आरोप है कि इसके अलावा 1,000 रुपये की राशि भी मांगी जा
रही थी, लेकिन विद्यार्थियों
को इसके लिए स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। वहीं,
EPC के नाम पर की जा रही
राशि वसूली को लेकर भी ABVP ने सवाल उठाए हैं। परिषद ने कॉलेज प्रबंधन से इस राशि का
स्पष्ट विवरण, निर्धारित
नियम और वैध रसीद उपलब्ध कराने की मांग की। ABVP के
मुताबिक, विरोध के बाद अब
विद्यार्थियों से Document के नाम पर 500 रुपये मांगे जाने का मामला
सामने आया है। परिषद ने इसका भी विरोध करते हुए कहा कि विद्यार्थियों से किसी भी
प्रकार की राशि ली जाती है तो उसका स्पष्ट कारण, निर्धारित नियम और वैध रसीद उपलब्ध
कराना जरूरी है। आंदोलन
के दौरान स्थिति उस समय गंभीर हो गई, जब कॉलेज से बाहर निकल रहे लोगों को रोकने पहुंचे ABVP के प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों के
साथ कथित रूप से हमला एवं मारपीट की गई। परिषद ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए
संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। ABVP ने
स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार की अनियमित अथवा बिना रसीद की
वसूली स्वीकार नहीं की जाएगी। परिषद ने कॉलेज प्रबंधन से सभी शुल्कों का स्पष्ट
विवरण, वैध रसीद और संबंधित
नियमों को सार्वजनिक करने के साथ विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने
की मांग की। प्रदर्शन
के दौरान मुख्य रूप से झारखंड प्रांत जनजातीय छात्र प्रमुख पिंटू मुंडा,
जिला संयोजक सुदीप महतो,
भुरकुंडा नगर मंत्री अभिनव यदुवंशी, जिला कार्यालय मंत्री श्रवण मुंडा, मोतीलाल महतो, कृष्ण कुमार, संकेत कुमार, अभिषेक कुमार गौतम, सोहिल, निशांत, विवेक, अमित तिवारी, देवगन, मनीष, त्रिभुवन, संजय, विक्की, साक्षी, निकिता, कांती, सीता, प्रतिमा, अंजली, पल्लवी, शिवानी, सोनल, मुस्कान, मनीषा, अलका एवं पूजा सहित बड़ी संख्या में ABVP
कार्यकर्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे।















