लोयाबाद: दुर्गापूजा को लेकर लोयाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पिकू प्रसाद ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से गणमान्य लोग और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। सभी लोगों ने आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ पूजा मनाने पर सहमति जताई।

थाना प्रभारी पिकू प्रसाद ने कहा कि बैठक में गणमान्य लोगों द्वारा दिए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोयाबाद की शांतिप्रिय जनता से अपील की कि जिस तरह पूर्व में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होती रही है, उसी तरह इस बार भी प्रशासन का सहयोग करें।

सोशल मीडिया की अफवाहों से बचने की अपील

थाना प्रभारी ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह की संदिग्ध या भ्रामक सूचना सामने आती है तो लोग तुरंत थाना द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना दें।

उन्होंने कहा कि प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही शांति व्यवस्था बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच समन्वय बनाए रखने, किसी भी तरह की अफवाह पर तत्काल प्रतिक्रिया देने के बजाय पुलिस को सूचना देने और त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया गया।